ताज़ा खबरें

हरियाणा: पीएम मोदी ने पलवल की जनसभा में कांग्रेस पर बोला हमला कहा- ‘कांग्रेस का फॉर्मूला है ना काम करो ना दूसरों को करने दो’

हरियाणा: पीएम मोदी ने पलवल की जनसभा में कांग्रेस पर बोला हमला कहा- ‘कांग्रेस का फॉर्मूला है ना काम करो ना दूसरों को करने दो’

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलवल में एक जनसभा को संबोधित किया। मंगलवार को पलवल में आयोजित इस सभा में पीएम मोदी ने अपनी विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि “कांग्रेस का फॉर्मूला है ना काम करो ना दूसरों को काम करने दो। कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे वादों तक समिति रहती है, जबकि भाजपा की राजनीति मेहनत करना और परिणाम लाकर दिखाने पर केंद्रित है। कांग्रेस कभी खुद मेहनत नहीं करती। कांग्रेस को लगता था कि 10 साल हो गए हरियाणा वाले उन्हें थाली में परोस कर सत्ता दे देंगे। यही गलत फहमी कांग्रेस को मध्य-प्रदेश में थी।”

“कांग्रेस के भीतर जो कलह मची है” -पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि “हरियाणा के लोग कांग्रेस को सरकार से सैकड़ों मील दूर रखने वाले हैं। यहां हरियाणा में कांग्रेस के भीतर जो कलह मची है, हरियाणा के लोग इसे भी देख रहे हैं। कांग्रेस से सबसे अधिक नाराजगी तो दलित, पिछड़े और वंचित समाज की है। दलित समाज ने भी ठान लिया है बापू-बेटे की राजनीति को चमकाने का अब दलित मोहरा नहीं बनेंगे।”

“कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया” –

जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने देश के लिए जरूरी हर विषय को उलझाए रखा… कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में संविधान पूरी तरह से लागू नहीं होने दिया। उसने हमारी बहनों को संसद और विधानसभा में आरक्षण से वंचित रखा। उसने हमारी मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की समस्या में उलझाए रखा। कांग्रेस ने देश की, देशवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया बल्कि अपने परिवार को स्थापित करने में पूरी शक्ति लगा दी।

“लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने किया झूठ का प्रयोग” –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने झूठ का प्रयोग किया था। यहां हरियाणा में भी कांग्रेस उसी का विस्तार कर रही है। कांग्रेस को लगता है कि उसका अपना वोटबैंक तो पक्का है। साथ ही वो सोचती है कि लड़ेंगे और बटेंगे वो लोग जो भारत से प्रेम करते हैं। हमें कांग्रेस की इस सोच और साजिश को कभी भी सफल नहीं होने देना है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button