ताज़ा खबरें

बदलापुर स्कूल शोषण मामले का आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग

बदलापुर स्कूल शोषण मामले का आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग

 

बादलपुर स्कूल में मासूम बच्चियों के शोषण के मामले में गिरफ्तार आरोपी अक्षय शिंदे की आज मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि आरोपी अक्षय ने पहले पुलिस का हथियार छीनकर गाड़ी में पुलिस पर फायरिंग की। जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जहां अक्षय शिंदे को गोली लगयी।  गंभीर हालत में पुलिस उसे स्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई है।

इस मामले पर पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस वैन में बिठाकर ट्रांजिट रिमांड ले जाया जा रहा था, तभी उसने पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में पुलिस इंस्पेक्टर संजय शिंदे को भी गोली लगी, जिसके बाद उन्होंने आत्मरक्षा में अक्षय शिंदे पर फायरिंग की। अक्षय शिंदे ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एपीआई निलेश मोरे भी घायल हो गए।

इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “बदलापुर मामले में आरोपी की पूर्व पत्नी ने लैंगिक अत्याचार का मामला दर्ज कराया था, इसमें उसे (अक्षय शिंदे को) जांच के लिए ले जाया जा रहा था. इस दौरान उसने एक पुलिसकर्मी नीलेश मोरे पर गोली चलाई जो घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आत्मरक्षा में यह कार्रवाई की. जांच के बाद और जानकारी सामने आएगी…

 

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button