ताज़ा खबरेंमौसम

देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश ने मचाई भारी तबाही, बाढ़ की चपेट में आए गुजरात और आंध्र प्रदेश

देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश ने मचाई भारी तबाही, बाढ़ की चपेट में आए गुजरात और आंध्र प्रदेश

देश के कई राज्यों में इन दिनों हो रही मानसूनी बारिश आफत बनकर बरस रही है।  गुजरात में बारिश ने काफी कहर बरपाया हैं वहीं अब आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से सैलाब आ गया है, जिससे बड़ी मात्रा में आम जल जीवन प्रभावित हो रहा है। बता दें कि गुजरात में भी बाढ़ की वजह से 26 लोगों की मौत हो गई है वहीं आंध्र प्रदेश में भी अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही राजस्थान के कई इलाकों में भी बरसात का दौर जारी है।

इस बीच रेलवे ने 20 ट्रेनों को रद्द किया और 30 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किए है। आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा और गुंटूर बारिश से सबसे अधिक प्रभावित हैं। यहां आवासीय इलाकों में पानी भरने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

असम के गुवाहाटी में भी भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर जलभराव देखा गया।

तेलंगाना में केसमुद्रम और महबूबाबाद के बीच रेलवे पटरी बह गई। वीडियो में ट्रैक के आर-पार पानी का सैलाब बहता दिखा। दिल्ली-विजयवाड़ा रूट पर सभी बंद कर दी गई हैं। आंध्र और तेलंगाना आने-जाने वाली करीब 6 ट्रेनें कैंसिल और 9 डायवर्ट की गई हैं।

सितंबर में भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 9% ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। सितंबर में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। महापात्र ने कहा, इन क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा से बाढ़ आ सकती है। इसके अलावा लैंडस्लाइड को लेकर भी अलर्ट रहना होगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button