ताज़ा खबरें

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, दिल्ली में 39 रुपए बढ़े दाम, आज लागू होंगी नई कीमतें

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, दिल्ली में 39 रुपए बढ़े दाम, आज लागू होंगी नई कीमतें

तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में दिल्ली में 39 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 1 सितंबर यानि आज से लागू होगी। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में खुदरा बिक्री कीमत आज से 1,691.50 रुपए होगी।

देश के प्रमुख शहरों में यह हुई कीमतें

  • दिल्ली में 1,691.50 रुपए हो गयी
  • मुंबई में 1605 रुपये से बढ़कर 1644 रुपये हो गई.
  • कोलकाता में 1764.50 रुपये से बढ़ाकर 1802.50 रुपये हो गई.
  • चेन्नई में 1817 रुपये से बढ़कर 1855 हो गए.

इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर जारी की गई कीमतों के अनुसार यब बढ़ोतरी आज से लागू हो गई है। बता दें कि पिछले महीने कीमतों में 8.50 रुपये की वृद्धि की गई थी। इससे पहले एक जुलाई को व्यवसायों और वाणिज्यिक उद्यमों को राहत देने के लिए, तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में कमी की घोषणा की थी। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये की कटौती की गई। परिणामस्वरूप, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की नई खुदरा बिक्री कीमत 1646 रुपये हो गई थी। एक जून को दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 69.50 रुपये कम कर दी गई, जिससे खुदरा बिक्री मूल्य 1676 रुपये हो गया था। उससे पहले एक मई 2024 को प्रति सिलेंडर 19 रुपये की कटौती की गई थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button