भारतीय पैरालंपिक निशानेबाज अवनी लेखरा ने जीता गोल्ड, मोना अग्रवाल के खाते में कांस्य पदक

पेरिस पैरालिंपिक 2024 के दूसरा दिन और भारत को पेरिस पैरालंपिक में उनका पहला पदक मिला है. भारतीय पैरालंपिक निशानेबाज अवनी लेखरा ने पेरिस पैरालिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता. वहीं भारतीय पैरालंपिक निशानेबाज मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया.

निशानेबाज अवनी लेखना और मोना अग्रवाल ने पैरा शूटिंग में भारत के लिए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पदक अपने नाम किया है. टोक्यो खेलों की स्वर्ण पदक विजेता शीर्ष भारतीय निशानेबाज अवनी लेखरा शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल (एसएच1) के क्वालीफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने में सफल रही. पिछले एक साल से शानदार लय में चल रही हमवतन मोना अग्रवाल ने भी पांचवें स्थान पर रहते हुए आठ निशानेबाजों के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था.
Click here for Latest Fact Checked News On NewsMobile WhatsApp Channel
For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram





