ताज़ा खबरें

केंद्र सरकार का बड़ा फेरबदल, राजेश कुमार सिंह को नए रक्षा सचिव के पद पर किया नियुक्त

केंद्र सरकार का बड़ा फेरबदल, राजेश कुमार सिंह को नए रक्षा सचिव के पद पर किया नियुक्त

 

केंद्र की NDA सरकार ने शुक्रवार को सचिव स्तर पर बड़े फेरबदल बदल किए हैं। केंद्र सरकार ने राजेश कुमार सिंह को नया रक्षा सचिव नियुक्त किया है। वहीं पुण्य सलिला श्रीवास्तव को नया स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है।

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव शुरुआत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) का कार्यभार संभालेंगी। 30 सितंबर को अपूर्व चंद्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद स्वास्थ्य सचिव का पदभार संभालेंगी। वहीं सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाह दीप्ति उमाशंकर को भारत के राष्ट्रपति का सचिव नियुक्त किया है।

साथ ही आईएएस अधिकारी नागराजू मद्दीराला को वित्तीय सेवा सचिव नियुक्त किया है, जबकि वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी को डीओपीटी सचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही अल्पसंख्यक मामलों के सचिव कटिकिथला श्रीनिवास अगले आवास और शहरी मामलों के सचिव होंगे। आईएएस अधिकारी पुण्य सलिला श्रीवास्तव को नया स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया है। वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी को डीओपीटी सचिव नियुक्त किया गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button