जानें, कौन हैं निशानेबाज मनु भाकर, जिसने ओलिंपिक में पहला मेडल जीतकर रचा इतिहास?, पीएम मोदी ने फ़ोन पर दी बधाई

जानें, कौन हैं निशानेबाज मनु भाकर, जिसने ओलिंपिक में पहला मेडल जीतकर रचा इतिहास?, पीएम मोदी ने फ़ोन पर दी बधाई
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम और भी रौशन कर दिया। हालांकि वे गोल्ड से चूक गईं लेकिन शूटिंग में मेडल जीतने वाली वे पहली भारतीय महिला बन गई हैं। मनु करियर के दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने में सफल रहीं. उन्होंने 221.7 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
कौन हैं मनु भाकर?
मनु हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 18 फरवरी 2002 को झज्जर में हुआ था। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचते हुए देश के लिए पहला मेडल जीत लिया है। मनु भाकर की कामयाबी से हरियाणा समेत पूरा देश गौरवान्वित है।
मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर मर्चेंट नेवी में हैं। बताया जा रहा है कि अपने पापा के साथ शूटिंग रेंज में घूमने के दौरान एक दिन मनु अचानक शूटिंग करने लगी। इस दौरान उन्होंने बिलकुल सही टार्गेट पर निशाना लगाया जिसके बाद उनके पिता राम किशन भाकर ने उन्हें शूटिंग के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उनके पिता ने एक बंदूक खरीदकर उनको प्रैक्टिस के लिए दे दी. इसके बाद मनु को नेशनल कोच यशपाल राणा ने शूटिंग के गुण सिखाए।
मनु ने निशानेबाजी से पहले कई खेल खेले। उन्होंने टेनिस, स्केटिंग, मार्शल आर्ट् और मुक्केबाजी भी शामिल है, लेकिन अंत में निशानेबाजी में उन्होंने करियर बनाने का फैसला किया। जब मनु ने निशानेबाजी को अपना करियर बनाने का फैसला किया तो वह सिर्फ 14 साल की थीं। रियो ओलंपिक-2016 को देख मनु के दिल में आग लगी और फिर उनकी आगे की कहानी शुरू हुई। कराटे में भी मनु नेशनल मेडलिस्ट रह चुकी हैं। स्केटिंग में वे स्टेट मेडल जीत चुकी हैं. उन्होंने स्कूल में स्वीमिंग और टेनिस में भी पार्टिसिपेट किया था।
पीएम मोदी ने फ़ोन पर दी बधाई
रविवार को पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल के खेल में भारत को ब्रॉन्ज़ मैडल जितवाने वाली भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर को पीएम मोदी ने पहले सोशल मीडिया पर बधाई दी। बाद में मनु भाकर से फोन पर बात की। इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री ने मनु भाकर को बधाई दी. जिसके बाद मनु भाकर ने पीएम मोदी का आभार जताया।
View this post on Instagram





