पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में पहली बार किसी भारतीय महिला ने जीता पदक
पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में पहली बार किसी भारतीय महिला ने जीता पदक
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम और भी रौशन कर दिया। मनु करियर के दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने में सफल रहीं. उन्होंने 221.7 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
#ParisOlympics2024 पेरिस ओलंपिक में निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। pic.twitter.com/XxJscKaBL1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2024
मनु भाकर 60 शॉट के क्वालिफाइंग रांउड में कुल 580 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं। 22 साल की निशानेबाज मनु भाकर ने क्वालिफिकेशन राउंड में 580 का स्कोर कर तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। मनु भाकर ने क्वालिफिकेशन के 6 सीरीज में 97, 97, 98, 96, 96 और 96 अंक हासिल किए। भारत 2004 के बाद पहली बार शूटिंग के किसी महिला व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुआ है।
गौरतलब है कि भारतीय निशानेबाज मनु भाकर पेरिस 2024 में अपने दूसरे ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में डेब्यू किया था, लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन के दौरान उनकी पिस्टल खराब हो जाने के कारण उन्हें मेडल से वंचित रहना पड़ा।





