Phir Aayi Hasseen Dillruba Trailer: फिर नए आशिक की हुई एंट्री, फैंस को था कब से इंतजार

Phir Aayi Hasseen Dillruba Trailer: तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टार्र हसीन दिलरुबा का सीक्वल, फिर आई हसीन दिलरुबा का ट्रेलर आज यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है. रोमांच, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी इस फिल्म के सीक्वल में एक बार फिर रानी (तापसी पन्नू) अपने नए आशिक (सनी कौशल) के साथ प्यार के रंग में रगेंगी.
फिर आई हसीन दिलरुबा के ट्रेलर की शुरुआत तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के सीन से होती है. इसके बाद ट्रेलर में सनी कौशल की एंट्री होती है. वहीं आखिरी में जम्मी शेरगिल भी दिखते हैं. जयप्रद देसाई द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित और सह-निर्मित, यह फिल्म प्यार की गहराई को दर्शाने का वादा करती है. तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, सनी कौशल और जिमी शेरगिल की यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
बताया जा रहा है कि फिर आई हसीन दिलरुबा की कहानी पिछली फिल्म हसीन दिलरुबा से आगे दिखाई जाएगी, जिसमें रानी कश्यप और ऋषभ सक्सेना की कहानी को आगे बढ़ाया गया है, जो आगरा में एक नई शुरुआत की तलाश में हैं. वहीं फिल्म में सनी कौशल अभिमन्यु के किरदार में दिखाई देंगे. इसके अलावा इस बार रानी कश्यप और ऋषभ सक्सेना को नए दुश्मन का सामना करना पड़ेगा, जो जिमी शेरगिल के तौर पर होंगे.





