दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद के.कविता की बिगड़ी तबीयत

दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद के.कविता की बिगड़ी तबीयत
दिल्ली शराब घोटाले को लेकर तिहाड़ जेल में बंद BRS नेता के.कविता की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद के कविता को दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल भर्ती में चेकअप के लिए ले जाया गया है। के कविता पर साउथ ग्रुप के शराब कारोबारियों के साथ मिलकर दिल्ली की शराब पॉलिसी में अहम बदलाव करने का आरोप है।
इसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी तिहाड़ जेल में भर्ती हैं। के कविता की गिरफ्तारी के छह दिन बाद ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने केजरीवाल को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि के कविता को अस्पताल क्यों ले जाया गया।
दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले में जांच एजेंसियों का आरोप है कि के कविता उस साउथ ग्रुप की हिस्सा थीं जिसने दिल्ली में शराब के ठेकों के लाइसेंस के लिए आप सरकार को घूस दी थी। इन आरोपों से जूझ रही के कविता पर जांच एजेंसियों का शिकंजा इस वक्त कसा हुआ है और वो तिहाड़ जेल में बंद हैं।
बता दें कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। कथित शराब घोटाले में एक तरफ जहां सीबीआई भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है तो वही प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है।
17 नवंबर 2021 को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एक्साइज पॉलिसी 2021-22 को लागू किया। नई पॉलिसी के तहत, शराब कारोबार से सरकार बाहर आ गई और पूरी दुकानें निजी हाथों में चली गईं। दिल्ली सरकार का दावा था कि नई शराब नीति से माफिया राज खत्म होगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी।





