जानिए कौन है डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाला शख्स, थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ?

जानिए कौन है डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाला शख्स, थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ?
अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स की पहचान हो गयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रंप पर गोली चलाने वाला शख्स 20 साल के थॉमस मैथ्यू कूक था। मैथ्यू ने पेन्सिल्वेनिया में AR-15 राइफल से ट्रंप पर उनके भाषण के दौरान गोलियां चलाई थी, जिसमें एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छूती हुई गुजर गई थी। इससे ट्रंप का कान खून से लथपथ हो गया था, हालांकि वह इस हमले में बाल-बाल बच गए।
बता दें कि पेन्सिल्वेनिया में उन पर एक शख्स ने कुछ ऊंचाई से गोलीबारी की थी। हालांकि, ट्रंप को सिर्फ कान पर चोट आई। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थॉमस मैथ्यू कुक्स को बटलर फार्म शो मैदान में मंच से 130 गज की दूरी पर स्थित एक छत पर लगाया गया था। जिसे गोलीबारी के तुरंत बाद ही ट्रंप की सुरक्षा में तैनात एक स्नाइपर ने मार गिराया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को एक बयान में बताया कि थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के मतदाता रिकॉर्ड के अनुसार, क्रूक्स एक रजिस्टर्ड रिपब्लिकन था। बता दें कि ट्रंप भी रिपब्लिकन पार्टी के नेता हैं।
गौरतलब है कि अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के बयान के अनुसार, एक दर्शक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया और घटना की जांच की जा रही है। पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (स्थानीय समय) को एक रैली में गोलीबारी के बाद बटलर क्षेत्र छोड़ दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने गोली लगने के बाद दी प्रतिक्रिया-
ट्रंप ने कहा कि उन्हें पेंसिलवेनिया में रैली के दौरान निशाना बनाया गया और गोली उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को भेदते हुए निकल गई। 78 वर्षीय ट्रंप ने जान बचाने के लिए अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “मैं पेंसिलवेनिया के बटलर में हुई घटना के बीच अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और सभी कानूनी एजेंसियों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी।”





