ताज़ा खबरेंविदेश

PM Modi ने मॉस्को में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कहा- “मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं…”

मॉस्को: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त रूस के दौरे पर हैं. सोमवार को राजधानी मॉस्को पहुंचने पर वनुकोवो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पीएम का भव्य स्वागत हुआ और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. रूस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से कहा कि मैं आपको फिर प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई देता चाहता हूं. मुझे लगता है कि ये कोई संयोग नहीं है, ये सरकार के प्रमुख के तौर पर आपके कई सालों के काम का परिणाम है.

रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपका ये प्रेम, आपका ये स्नेह, आपने यहां आने के लिए समय निकाला मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं. मैं अकेला नहीं आया. मैं मेरे साथ बहुत कुछ लेकर आया हूं. मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं. मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं…” तीसरी बार सरकार में आने के बाद इंडियन डायपोरा से मेरा संवाद आपके साथ मॉस्को में हो रहा है.

 

“आज 9 जुलाई है और आज के दिन मुझे शपथ लिए पूरा 1 महीना हुआ है. आज से ठीक 1 महीने पहले 9 जून को मैंने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और उसी दिन मैंने एक प्रण लिया था कि अपने तीसरे कार्यकाल में मैं तीन गुनी ताकत के साथ काम करूंगा…”

 

रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भारत वो देश है जहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको सिस्टम है. 2014 में जब आप लोगों ने मुझे पहली बार देश की सेवा करने का मौका दिया तब कुछ सैकड़ों में स्टार्ट-अप हुआ करते थे, आज लाखों में है. आज भारत वो देश है जो रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट फाइल कर रहा है, रिसर्च पेपर पब्लिश कर रहा है और यही मेरे देश के युवाओं की शक्ति है. दुनिया भी हिंदुस्तान के नौजवानों के टैलेंट को देख कर अचंभित है.”

 

रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पिछले 10 सालों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है उसे देख कर दुनिया हैरान है. दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं भारत बदल रहा है… वो ऐसा क्या देख रहे हैं? भारत का कायाकल्प, भारत का नवनिर्माण वो साफ-साफ देख पा रहे हैं…”

 

भारत सिर्फ 10 वर्षों में अपने एयरपोर्ट की संख्या को दोगुना कर देता है तो दुनिया कहती है कि भारत सच में बदल रहा है. जब भारत सिर्फ 10 साल में 40,000 किलोमीटर से ज्यादा रेल लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन कर देता है तो दुनिया को भारत की ताकत का अनुभव होता है…आज भारत डिजिटल पेमेंट्स के नए रिकॉर्ड बना रहा है…: PM मोदी

 

आज ग्लोबल इकोनॉमी की वृद्धि में 15% भारत की हिस्सेदारी है. आने वाले समय में इसका और ज्यादा विस्तार होना तय है. वैश्विक गरीबी से लेकर जलवायु परिवर्तन तक हर चुनौती को चुनौती देने में भारत सबसे आगे रहेगा. मेरे तो DNA में है चुनौती को चुनौती देना…: PM मोदी

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button