ताज़ा खबरें

अनंत और राधिका की शादी: नातिन को गोद में लिए नजर आए मुकेश अंबानी, मामेरू समारोह में शामिल हुए सेलेब्स

नई दिल्ली: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मामेरू सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कपल परिवार के साथ बुधवार 3 जुलाई को मामेरू सेरेमनी में शामिल हुआ. कार्यक्रम में जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया और ओरी सहित कई मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं. इसी सेरेमनी का मुकेश अंबानी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपनी नातिन पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

गौरतलब है कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले का उत्सव 3 जुलाई को मुंबई के प्रतिष्ठित एंटीलिया निवास में असाधारण मामेरू समारोह के साथ शुरू हुआ. इस गुजराती परंपरा में, दुल्हन को अपने मामा से पारंपरिक पोशाक, आभूषण, साड़ी और चूडो (हाथी दांत की चूड़ियाँ) जैसे उपहार मिलते हैं.

 

बता दें कि इस कार्यक्रम में जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया और ओरी सहित कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं, जिन्होंने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. जैसे-जैसे भव्य शादी का दिन नजदीक आ रहा है, उत्साह बढ़ता जा रहा है. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोहों ने भव्य माहौल बना दिया है, जिससे हर कोई आने वाले कार्यक्रमों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button