ताज़ा खबरें

पहली बारिश में जलमग्न हुई राजधानी दिल्ली, कहीं गिरी छत, तो कहीं डूबी गाड़ियां

पहली बारिश में जलमग्न हुई राजधानी दिल्ली, कहीं गिरी छत, तो कहीं डूबी गाड़ियां

 

दिल्ली में भीषण गर्मी और पीने के पानी की त्राहिमाम के बीच बीते गुरुवार बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी में इस मानसून की हुई पहली बारिश से पूरी  दिल्ली उथल-पुथल नजर आयी है। तेज बारिश से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जलभराव देखने को मिला। दिल्ली रिहायशी इलाकों में कहीं पानी घुटनों तक है तो कहीं कमर तक जमा हो गया है। कई जगह हादसे भी हुए हैं। हालांकि इस बारिश के साथ दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है।

नीचे देखें बारिश से कैसा हुआ राजधानी दिल्ली का हाल-

 

दिल्ली और आसपास के इलाके में भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए।

 

दिल्ली में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वीडियो सफदरजंग इलाके, AIIMS से ली गई है।

दिल्ली में रातभर हुई लगातार भारी बारिश के बाद कर्तव्य पथ के आसपास जलभराव।

 

भाजपा पार्षद रविंदर सिंह नेगी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तौर पर भीषण जलभराव के बीच नाव चलाई। वीडियो NH9 इलाके से है। उन्होंने कहा, “…सभी PWD नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। उन्होंने मानसून से पहले इनकी सफाई नहीं करवाई। इससे जलभराव हो गया है… विनोद नगर जलमग्न हो गया है…”

 

भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली।

 

 

 

गौरतलब है कि मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को भी दिल्ली और अन्य राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे रफ्तार की हवाओं और गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button