खेलताज़ा खबरें

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला, भारत जीती तो मिल जाएगा सेमिफाइनल का टिकट

IND vs BAN: सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाज जीत दर्ज कर जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उतरने को तैयार है. दोनों टीमों के एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है हालांकि बांग्लादेश उलटफेर करने में माहिर है और टीम इंडिया इसे बखूबी जानती है.

 

भारत और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला शनिवार को एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच पर सभी निगाहें रहेंगी. वेस्टइंडीज की पिच स्पिनरों की मददगार है,लेकिन कुछ पिचों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इस मैच में जीत मैन इन ब्लू की सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर देगी. इसके लिए जरूरी है कि मैच में बारिश खलल ना डालें.

 

टीमें :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

 

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button