ताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर पहुंचें पीएम मोदी, 1500 करोड़ की 84 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जम्मू कश्मीर पहुंचें पीएम मोदी, 1500 करोड़ की 84 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

 

प्रधानमंत्रीं नरेंद्र मोदी आज यानी 20 जून से जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 21 जून को योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी जम्मू कश्मीर पहुंचें हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने आज यानी 20 जून को शाम करीब 6 बजे प्रधानमंत्री श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में ‘युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर को बदलना’ कार्यक्रम में भाग लिया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में करीब 1500 करोड़ की 84 विकास परियोजनों का उद्धघाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी मौजूद रहे।

इसके बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि श्रीनगर में आयोजित ‘युवाओं का सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में आ रहा यह बदलाव हमारी सरकार की बीते 10 सालों की कोशिशों का नतीजा है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आजादी के बाद यहां की बेटियों और कमजोर वर्ग के लोगों को उनके हकों से वंचित रखा गया। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए हमारी सरकार ने सभी को अधिकार और अवसर दिए हैं…”

उन्होंने कहा कि, “पूरी दुनिया कश्मीर घाटी में हो रहे बदलावों को देख रही है…हमारा कश्मीर कितना आगे बढ़ गया है…अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाला है…”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button