ताज़ा खबरें

T20 वर्ल्ड कप: आयरलैंड की टीम से होगा भारत का पहला मुकाबला, यहाँ देखें संभावित प्लेइंग 11

T20 वर्ल्ड कप: आयरलैंड की टीम से होगा भारत का पहला मुकाबला, यहाँ देखें संभावित प्लेइंग 11

अमेरिका के मेजबाजी में ICC टी 20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। कई मैच खेले जा चुके हैं। ऐसे में आज यानी बुधवार को भारत इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेलेगा। यह मुकाबला आयरलैंड की टीम के खिलाफ खेला जाएगा। हर टीम चाहती है कि उसे टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत मिले। टीम इंडिया की कोशिश भी यही होगी।

बता दें टोनो देशों की टीम के बीच यह मुकाबला अमेरिका के न्यू यॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकता है। वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। भारत के समय अनुसार ये मैच रात 8 बजे खेला जाएगा।

भारत ने दोनों टीमों के बीच कंपलीट हुए सभी सात टी20 मैच जीते हैं. वहीं तीन वनडे मैचों में भी भारत को ही जीत मिली. वहीं आयरलैंड को विराट कोहली से सावधान रहना होगा. कोहली का टी20 वर्ल्ड कप में एवरेज 81.5 है। उन्होंने अपनी 25 पारियों में से 14 में 50 प्लस का स्कोर बनाया है. बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ 12 ओवर में 9.66 की औसत और 4.83 की इकॉनमी रेट से छह विकेट लिए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

आयरलैंड:  एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग, बेन व्हाइट

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button