बृजभूषण सिंह के बेटे के काफिले से बड़ा हादसा, 2 की मौके पर मौत

कैसरगंजः उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी ने 3 लोगों को कुचल दिया, जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है.
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण सिंह के काफिले में शामिल पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी से बड़ा हादसा हो गया है. यह घटना उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्नलगंज इलाके में हुई है. जहां काफिले में शामिल अनियंत्रित पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी थी. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई. कुचले गए लोगों में से 2 युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि करन भूषण सिंह कैसरगंज लोकसभा सीट से इस बार अपने पिता की जगह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
बता दें कि बीजेपी ने इस बार ब्रज भूषण शरण सिंह का टिकट काट कर उनके बेटे करण सिंह को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है. लोकसभा चुनाव के बीच करण सिंह अपने काफिले के साथ हुजूरपुर जा रहे थे. इसी दौरान उनके काफिले की फ़ॉर्च्यूनर कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइक सवारों को रौंद दिया.





