न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

लोकसभा चुनाव का छठा चरण, 8 राज्यों की कुल 58 सीटों पर मतदान जारी, पीएम ने की जनता से अपील

लोकसभा चुनावों के लिए देश में सात चरणों में मतदान होने हैं, वहीं पांच चरणों के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। जबकि दो चरणों में मतदान होना बाकी है। ऐसे में देश में आज यानी शनिवार को छठे चरण के मतदान जारी हैं। इस दौरान देश के 8 राज्यों की कुल 58 सीटों पर मतदान होना है। इनमें दिल्ली की 7 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं… पूरी खबर पढ़ें
SRH Vs RR: हैदराबाद ने राजस्थान को 36 रनों से हराकर फाइनल में की एंट्री

नई दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान के बीच खेले गए क्वालीफायर 2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से हराकर हैदराबाद ने फाइनल में एंट्री कर ली है. इसी के साथ अब 26 मई को आईपीएल का महामुकाबला हैदराबाद और कोलकाता के बीच खेला जाएगा… पूरी खबर पढ़ें
पुणे पोर्श कांड में दो पुलिसकर्मी हुए निलंबित, मामले में लापरवाही बरतने को लेकर हुई कार्रवाई

पुणे पोर्श कार दुर्घटना मामले में लापरवाही बरतने के चलते दो पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिए गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यरवदा पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस निरीक्षक (PI) राहुल जगदाले और सहायक पुलिस निरीक्षक (API) विश्वनाथ टोडकरी को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है उन्होंने दुर्घटना के बारे में वायरलेस नियंत्रण कक्ष को सूचित नहीं किया था इसलिए यह कार्रवाई की गयी… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: मतदान केंद्र में हंगामा करते शख्स का यह वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं, जानें क्या है सच जानने के लिए पढ़ें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो एक शख्स का है जो एक पोलिंग बूथ पर मतदान को लेकर कुछ हंगामा मचाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में शख्स को चिल्ला चिल्ला कर यह दावा करते हुए देखा जा सकता है कि वोटिंग परसेंटेज को कम करने के लिए और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के वोटों की गिनती काम करने के लिए पोलिंग बूथ में मतदान रुकवा दिया गया… पूरी खबर पढ़ें





