ताज़ा खबरें

छोटी सी उम्र में एवरेस्ट पर फतह कर रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

नेवी चिल्ड्रेन स्कूल, मुंबई की 12वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा काम्या कार्तिकेयन और उनके पिता भारतीय नौसेना के कमांडर एस. कार्तिकेयन ने 20 मई को माउंट एवरेस्ट (8849 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर इतिहास रच दिया.

झारखंड की 16 साल की काम्या ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. काम्या ने सोमवार यानी 20 मई को दोपहर 12:35 बजे एवरेस्ट की चोटी पर भारतीय तिरंगा लहरा कर देश का नाम रोशन किया. इस अभियान में काम्या के साथ उनके पिता भी शामिल रहे. बेटी ने पिता को पीछे छोड़ते हुए एवरेस्ट के शिखर पर पहले कदम रखा. एस कार्तिकेयन दोपहर 2:15 बजे एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे. दोनों ने 6 अप्रैल को काठमांडू से अपने एवरेस्ट अभियान की शुरुआत की थी.

 

बता दें कि, काम्या ने अब तक दुनिया के सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए छह पहाड़ों पर चढ़ाई कर ली है. इस दिसंबर में वह अंटार्कटिका में माउंट विंसन मैसिफ पर चढ़ना चाहती हैं ताकि वह “7 सम्मिट्स” चुनौती को पूरा करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन सकें. काम्या झारखंड की रहने वाली हैं और इस समय 12वीं क्लास की पढ़ाई कर रही हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button