नई दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक स्थित पुलिस कंट्रोल रूम को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मेल से आयी धमकी

नई दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक स्थित पुलिस कंट्रोल रूम को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मेल से आयी धमकी
नई दिल्ली इलाके के नॉर्थ ब्लॉक स्थित पुलिस कंट्रोल रूम को बम की धमकी वाला एक मेल मिला था। पुलिस कंट्रोल रूम को बम की धमकी वाला ई-मेल मिला है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। साथ ही दमकल विभाग सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई हैं, पूरे ब्लॉक की जांच की जा रही है। गौर करने बात है कि नार्थ ब्लॉक में ही गृह मंत्रालय है।
दिल्ली | नई दिल्ली इलाके के नॉर्थ ब्लॉक स्थित पुलिस कंट्रोल रूम को बम की धमकी वाला एक मेल मिला था। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई हैं, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: दिल्ली अग्निशमन सेवा
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2024
दिल्ली एनसीआर में लगातार स्कूल, अस्पताल, सार्वजनिक स्थानों को बम से उड़ने की धमकी मिल रही है. इससे बार-बार दिल्ली में हड़कंप मच रहा है. अभी तक जिन स्थानों को बम से उड़ने की धमकी मिली वहां पर पुलिस को जांच में कुछ नहीं मिला.
बता दें, बार-बार धमकियों को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं. इससे पहले राष्ट्रपति भवन को भी बम से उड़ने की धमकी का मामला सामने आ चुका है.





