छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पिकअप के पलटने से 18 महिलाओं की मौत हो गई
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पिकअप के पलटने से 18 महिलाओं की मौत हो गई
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक पिकअप पलटने से 18 महिलाओं की मौत हो गयी। पिकअप खाई में गिर गई थी। पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे, ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी में हुआ है।
#WATCH दिल्ली: करोल बाग में एक कपड़े के शोरूम में आग लगी, दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/AqF4ezwWvQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि सभी मृतक बैगा आदिवासी समुदाय के थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आदिवासियों के इस समुदाय को राष्ट्रपति ने गोद लिया था। यह एक संरक्षित जनजाति समुदाय है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कवर्धा हादसे पर कहा, “प्रारंभिक तौर पर जानकारी आ रही है कि गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था जिसके कारण वह अनियंत्रित हो गई और यह घटना घटी लेकिन विस्तृत जानकारी कुछ समय बाद पता चलेगी… प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है और जांच के बाद ही हादसे के कारण का पता चलेगा… प्रशासन घायलों को हर संभव मदद कर रही है…”
उन्होंने कहा कि “यह बहुत दुखद घटना है… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। जांच के बाद हादसे के कारण का पता चलेगा। प्रशासन अभी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी…”
वहीं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ”कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है।”





