दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दर्ज की शिकायत, सीएम आवास में हुई बदसलूकी को लेकर की कार्रवाई

दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दर्ज की शिकायत, सीएम आवास में हुई बदसलूकी को लेकर की कार्रवाई
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सीएम आवास पर उनके साथ हुई बदसलूकी को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आप सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर बदसलूकी का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने सांसद स्वाति से उनके आवास पहुंचकर करीब चार घंटे की पूछताछ की थी।
इसी दौरान स्वाति मालीवाल ने अपना बयान दर्ज कराया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।
स्वति मालीवाल मारपीट मामला | AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ की है: दिल्ली पुलिस सूत्र#SwatiMaliwal #AAP pic.twitter.com/1YyZ0IKx3t
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 16, 2024
इस मामले पर AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा ने स्वाति मालीवाल को पत्र लिखा। पत्र में लिखा है, “…हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि आप इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दें ताकि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए न्यायिक प्रक्रिया अनिवार्य है…”
इस मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “यह चौंकाने वाली बात है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला, जिनके साथ मुख्यमंत्री आवास में दुर्व्यवहार और मारपीट की गई थी। मुख्यमंत्री ने इस पर कोई कार्रवाई, प्रतिक्रिया या बात नहीं की। आज मुझे बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में उन्हें आरोपी के साथ घूमते देखा गया…यह बेहद शर्मनाक है कि दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख रही महिला के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया…
गौरतलब है कि, राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वाति के साथ मारपीट मामले में बिभव कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया है। एनसीडब्ल्यू ने बिभव कुमार को कल (17 मई) को आयोग के सामने पेश होने के लिए बुलाया है।





