IPL 2024ताज़ा खबरें

आईपीएल: DC बनाम LSG के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला, अरुण जेटली स्टेडियम में होगा दोनों टीमों का सामना

आईपीएल: DC बनाम LSG के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला, अरुण जेटली स्टेडियम में होगा दोनों टीमों का सामना

 

आईपीएल 2024 का 64वां मुकाबला आज यानी मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें यह मुकाबला प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए खेलेंगी । लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान केएल राहुल के हाथों में हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत के कंधों पर है।

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें अब तक आईपीएल के इतिहास में केवल 4 ही बार आमने सामने आई हैं। इसमें से दिल्ली की टीम ने एक मैच अपने नाम किया है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम तीन बार मैच जीतने में कामयाब रही है।

दिल्ली की टीम ने अब तक 13 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें 6 में जीत हासिल हुई है। जबकि सात में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम के पास 12 अंक हैं और छठे नंबर पर काबिज है। वहीं एलएसजी ने 12 मैच खेलकर उसमें से 6 जीते और 6 हारे हैं। उसके भी 12 अंक हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदिन नईब, शाई होप, रासिख सलाम, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

लखनऊ सुपरजाएंट्सः केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button