ताज़ा खबरें

टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी की हत्या करने वाले आरोपी का हुआ एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत

टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी की हत्या करने वाले आरोपी का हुआ एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत

 

टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहाँ बिजनेस हेड की लूट के दौरान हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। इस दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में एक दारोगा भी घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

गौरतलब है कि चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोका तो आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी की मौत हो गयी। मृतक आरोपी दक्ष दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला था। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि मृतक बदमाश दिल्ली के सीलमपुर का अक्की उर्फ दक्ष है। उसका साथी मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।

जानकारी के मुताबिक विनय त्यागी टाटा स्टील के सेल्स हेड थे और वह मेट्रो से आते थे। उनकी आखिरी बार रात 11.30 पत्नी से बात हुई थी। घर न पहुंचने पर और मोबाइल बंद आने पर परिवार ने उनकी तलाश की थी और तब उनका शव शालीमार गार्डन क्षेत्र से मिला। गाजियाबाद में एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि विनय त्यागी गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर में रहते थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button