ताज़ा खबरें

मणिपुर के नारनसेना इलाके में हिंसा, कुकी उग्रवादियों के हमले में 2 CRPF जवान शहीद

नारनसेना: मणिपुर के नारनसेना इलाके में आधी रात को कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 2 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि इस हमले में कई जवान घायल हुए हैं. मणिपुर पुलिस ने इस हमले की जानकारी दी और बताया कि आधी रात से लेकर सुबह 2:15 बजे तक कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवानों की जान चली गई. ये जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात CRPF की 128वीं बटालियन के थे.

 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उग्रवादियों ने पोस्ट को निशाना बनाकर पहाड़ी की चोटियों से अंधाधुंध गोलीबारी की. गोलीबारी रात करीब साढ़े 12 बजे शुरू हुई और देर रात लगभग सवा दो बजे तक जारी रही. आतंकवादियों ने बम भी फेंके, जिनमें से एक बम सीआरपीएफ की 128 बटालियन की चौकी में फट गया.” सीआरपीएफ जवानों को आईआरबीएन शिविर की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था. पुलिस ने कहा कि हमले में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है.

 

गौरतलब है कि मणिपुर बीते 1 साल से हिंसा की आग में झुलस रहा है. राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा के कारण लगातार यहां से गोलीबारी और हत्या की खबरें आती रहती है. मणिपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए CRPF की तैनाती की गई थी. राज्य में भड़की हिंसा के दौरान अभी तक 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. हजारों लोग अपने घरों से पलायन कर चुके हैं.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button