IPL 2024खेलताज़ा खबरें

MI vs RCB: मुंबई-आरसीबी के बीच भिड़ंत, जानें संभावित XI

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 25वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच 11 अप्रैल को एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. MI की टीम अपना पिछला मुकाबला जीत कर मैदान में उतरेगी वहीं बैंगलोर अपनी पिछली हार को भुलाकर मैदान में उतरना चाहेगी.

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में अब तक कुल 32 बार आमने सामने आई है. मुंबई ने 32 में से 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है. तो वहीं, 14 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत हासिल की है. पिछली जीत के साथ मुंबई का हौसला बुलंद होगा. वहीं आज का मुकाबला होम ग्राउंड पर खेलना है इसलिए यह मैच भी उनके लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है.

 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पांड्या (कप्तान) , रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह.

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, मयंक डागर, रीस टॉपले और मोहम्मद सिराज.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button