IPL 2024खेलताज़ा खबरें

SRH Vs CSK: कमिंस और गायकवाड़ के बीच रोमांचक मुकाबला आज, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा मैच

SRH Vs CSK: कमिंस और गायकवाड़ के बीच रोमांचक मुकाबला आज, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा मैच

आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला आज यानी गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा।

बता दें कि हैदराबाद को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से शिकस्‍त मिली थी। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पराजित किया था। पैट कमिंस के नेतृत्‍व वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस समय प्‍वाइंट्स टेबल में छठे स्‍थान पर काबिज है। वहीं, चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम तीसरे स्‍थान पर मौजूद है।

बता दें कि इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11-

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित टीम : पैट कमिंस (कप्तान) मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक।

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित टीम : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, समीर रिवजी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button