ताज़ा खबरें

दिल्ली: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज, सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में हो रहा है आयोजन

दिल्ली: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज, सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में हो रहा है आयोजन

 

 

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज ‘INDIA गठबंधन’ महारैली का आयोजन करेगा। यह रैली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में किया जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले के मामले सीएम केजरीवाल को देर रात गिरफ्तार किया था।

 

इस महारैली के लिए रामलीला मैदान में अभी भी तैयारी जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामलीला मैदान में जनता के लिए 20 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं। पीने के पानी के साथ साथ पंखे और कूलर लगाए गए हैं। धूप को देखते हुए सभी कुर्सियों के ऊपर टेंट लगा दिया गया है। महारैली की व्यवस्था के लिए 500 सक्रिय कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

इस रैली में विपक्षी दल कई मुद्दों पर बात कर सकती है, जिसमें एक सरकारी जांच एजेंसी का दुरुपयोग, इलेक्टोरल बॉन्ड, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी जैसे मुद्दे शामिल होंगे। गौरतलब है कि 26 दलों के नेता शामिल होंगे। पंजाब के सीएम भगवंत मान, अखिलेश यादव, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि महारैली सफल रही तो गठबंधन के प्रत्याशियों को इससे ताकत मिलेगी। खासकर दिल्ली पर महारैली की सफलता का असर ज्यादा पड़ेगा।

 

AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली पर कहा, ”हम दिल्ली की सड़कों पर निकले और हमने देखा कि लोगों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गुस्सा है। लोगों को ये पसंद नहीं आया कि एक सीएम को जेल हो। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली का आयोजन किया जा रहा है… INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां और उनके नेता इसमें हिस्सा लेंगे। देश में एक बड़ा संदेश जाएगा और यह भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती होगी…”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button