मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुल्तानपुर कोर्ट से मिली जमानत

सुल्तानपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के मामले में सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मंगलवार सुबह राहुल गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुल्तानपुर की कोर्ट में पेश हुए जहां कोर्ट ने जमानत दे दी.
उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट से रवाना हुए। 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने उन्हें ज़मानत दे दी है। https://t.co/qqYfQTEoXo
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) February 20, 2024
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसी बात से आहत बीजेपी नेता पूर्व को ऑपरेटिव चेयरमैन विजय मिश्र ने दीवानी न्यायालय की एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था. इसी मामले में आज सुनवाई हुई. लिहाजा भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर उन्होंने न्यायालय में समर्पण किया.





