ताज़ा खबरेंराजनीति

दुनिया भर के निवेशकों को भारत की स्टेबिलिटी पर भरोसा…: यूपी में पीएम मोदी की गूंज

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार के लिए सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहा. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी दौरे पर हैं. जहां उन्होंने लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0)  समारोह में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

 

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “7-8 वर्ष पहले हम सोच भी नहीं सकते थे कि उत्तर प्रदेश में भी निवेश और नौकरियों को लेकर ऐसा माहौल बनेगा. चारों तरफ अपराध, दंगे इन्हीं की खबरें आती थी… लेकिन आज उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ रुपए का निवेश आ रहा है. मैं उत्तर प्रदेश का सांसद हूं और जब मेरे उत्तर प्रदेश में कुछ होता है तो मुझे बहुत प्रसन्नता होती है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हजारों योजनाओं पर काम शुरू हो रहा है. ये जो फैक्ट्रियां, उद्योग लग रहे हैं, ये उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने वाले हैं. मैं सभी निवेशकों और विशेषकर उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं को विशेष रूप से बधाई देता हूं. उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार को 7 साल हो गए हैं. बीते 7 वर्षों में प्रदेश में… रेड कार्पेट कल्चर बन गया है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज देश में मोदी की गारंटी की बहुत चर्चा है लेकिन आज पूरी दुनिया भारत को बेहतर रिटर्न की गारंटी मांग रही है. अक्सर हमने देखा है कि चुनाव के नजदीक लोग नए निवेश से बचते हैं लेकिन भारत ने यह धारणा भी तोड़ दी है. आज दुनिया भर के निवेशकों को भारत में सरकार की पॉलिसी की स्थिरता पर भरोसा है. पहले की सरकारों में लोगों को अपने ही लाभ पाने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती थी… अब हमारी सरकार खुद गरीब के दरवाजे तक जा रही है. यह मोदी की गारंटी है कि जब तक हर लाभार्थी को उसका हक नहीं मिल जाता तब तक हमारी सरकार शांत नहीं बैठेगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button