ताज़ा खबरेंमनोरंजन

90 वीं जयंती पर अमिताभ बच्चन ने किशोर कुमार को किया याद, पुरानी तस्वीरें साझा कर कही यह बात !

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को प्रतिष्ठित गायक किशोर कुमार को उनकी 90 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी.

ट्विटर पर लिखते हुए, बिग बी ने बताया कि उनकी फिल्म में गाये गए आठ गीतों में से तीन गीतों के लिए कुमार ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक का पुरस्कार जीता.

बच्चन ने ट्वीट किया, “4 अगस्त -किशोर कुमार की जयंती … 51 से ज्यादा फिल्मों में गाने गाये, 130 गाने, 60 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया. 3 (8 में से) बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड्स मेरे लिए गाए गानों के लिए थे.”

पीकू फिल्म में शानदार किरदार अदा कर चुके अभिनेता ने गायक के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा कीं, जिन्हें  ‘किशोर दा’ के रूप में भी संबोधित किया जाता है. बच्चन द्वारा साझा की गयी इन तस्वीरों में से एक फोटो ‘लावारिस’ फिल्म की शूटिंग के समय की है, जिसमें उन्होंने एक साथ काम किया था.

‘एक लाडकी भीगी भाग सी ‘ जैसे मशहूर गानों में अपनी आवाज़ देने वाले कुमार अपने समय के सबसे कुशल गायक होने के अलावा, वह एक पटकथा लेखक, अभिनेता, संगीतकार, निर्देशक और निर्माता भी थे.

कुमार का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया, लेकिन उनकी यादें अभी भी लोगों के दिलों में अंकित हैं.

ALSO READ: चंद्रयान-2 ने अंतरिक्ष से भेजीं धरती की सबसे पहली तस्वीरें

उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर, पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गायक से राजनेता बने बाबुल सुप्रियो, मनोज तिवारी और रवि किशन ने कुमार के प्रमुख गीतों में से एक ‘ये शाम मस्तानी’ गुनगुनाया.

4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के छोटे से शहर खंडवा जिले में एक बंगाली परिवार में एक लड़के का जन्म हुआ, जिसका नाम आभाष रखा गया. चार भाई बहनों में आभाष गांगुली सबसे छोटे थे. खंडवा में बचपन बीतने के बाद कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर आभाष अपने बड़े भाई अशोक कुमार के पास मुंबई चले गए. 40 के दशक में अशोक कुमार बॉलीवुड में पूरी तरह स्थापित हो चुके थे. यहां आभाष ने अपना नाम बदलकर किशोर कुमार रख लिया और कोरस गायक के रूप में अपने फिल्म कैरियर की शुरुआत की.

1948 में खेमचन्द्र प्रकाश के संगीत निर्देशन में फिल्म जिद्दी के लिए उन्होंने पहली बार देवानंद के लिए गाना गाया.

राजेश खन्ना, देवआनंद, अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों के लिए किशोर कुमार ने न सिर्फ अपनी आवाज दी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button