ताज़ा खबरेंराजनीति

संपन्न हुई लोकसभा चुनाव के छठे चरण की मतदान प्रक्रिया, शाम 6 बजे तक 58.86% मतदान दर्ज

लोकसभा चुनावों के लिए देश में सात चरणों में मतदान होने हैं, वहीं पांच चरणों के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। जबकि दो चरणों में मतदान होना बाकी है। ऐसे में देश में आज यानी शनिवार को छठे चरण के मतदान जारी हैं। इस दौरान देश के 8 राज्यों की कुल 58 सीटों पर मतदान होना है। इनमें दिल्ली की 7 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं।

 

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं. एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है! लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है. माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें.”

 

  • लेकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 49.2% मतदान हुआ. बिहार- 45.21% हरियाणा- 46.26% जम्मू-कश्मीर- 44.41% झारखंड- 54.34% दिल्ली- 44.58% ओडिशा- 48.44% उत्तर प्रदेश-43.95% पश्चिम बंगाल- 70.19%
  • लेकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 39.13% मतदान हुआ. बिहार- 36.48% हरियाणा- 36.48% जम्मू और कश्मीर- 35.22% झारखंड- 42.54% दिल्ली- 34.37% ओडिशा- 35.69% उत्तर प्रदेश-37.23% पश्चिम बंगाल- 54.80%
  • छठे चरण के वोटिंग में सुबह 11 बजे तक 25.76% मतदान हुआबिहार- 23.67%
    हरियाणा- 22.09%
    जम्मू और कश्मीर- 23.11%
    झारखंड- 27.80%
    दिल्ली- 21.69%
    ओडिशा- 21.30%
    उत्तर प्रदेश- 27.06%
    पश्चिम बंगाल- 36.88%
  • छठे चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.82% मतदान दर्ज किया गया.
  • बिहार- 9.66% हरियाणा- 8.31% जम्मू-कश्मीर- 8.89% झारखंड- 11.74% दिल्ली- 8.94% ओडिशा- 7.43% उत्तर प्रदेश- 12.33

  • इस छठे चरण में कुल 889 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार भी हैं हैं। इस फेज में 3 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं। 3 पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल ख‌ट्‌टर और जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर, निरहुआ भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
  • गौरतलब है कि 543 लोकसभा सीटों में पांचवे फेज तक 429 सीटों पर मतदान हो गया है। 25 मई तक कुल 487 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। आखिरी और सातवें फेज में 56 सीटों पर वोटिंग होगी।
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button