ताज़ा खबरेंभारत

यूपी: संभल में बारातियों से भरी बस का हुआ भीषण एक्सीडेंट, आपसी टक्कर से 7 की मौत, 8 घायल; बस ड्राइवर मौके से फरार

उत्तर प्रदेश के संभल में सोमवार तड़के भीषण दुर्घटना हो गई है। दरअसल यहां दो निजी बसों की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे में घायल आठ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और तो और मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कैसे हुआ एक्सीडेंट।

दरअसल बाराती चन्दौसी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव छपरा से लौट रहे थे, तभी लहरावन गांव के पास टायर पंचर हो गया। बस को ड्राइवर ने रोड के किनारे पार्क कर दिया और कुछ लोग टायर बदलने लगे, लेकिन ड्राइवर को आगे होने वाली अनहोनी का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था। इसी बीच कुछ बाराती बस से उतरकर टहलने लगे. तभी तेज रफ्तार एक बस, खड़ी हुई बारातियों की बस से जा भिड़ी। इस भीषण हादसे में मौके पर ही 7 बारातियों की मौत हो गई, वहीं 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। बता दे मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़े: Monsoon Session 2021 Live: मॉनसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का ज़ोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

बस का ड्राइवर मौके से हुआ फरार।

इधर हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बहजोई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिस बस के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ, वह भी सड़क किनारे एक गड्डे में जा गिरी थी हालांकि, इस बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

बस मालिक का पता लगाने में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव।

इसके अलावा फरार ड्राइवर की जांच में पुलिस जुटी है, साथ ही बस मालिक का पता करने में भी पुलिस जुटी हुई है। शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button