राजनीति
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 57.31% मतदान दर्ज
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण 25 सितंबर को हुआ जिसमें कुल 57.31% मतदान दर्ज किया गया. बुधवार को 6 जिलों की 26 सीटों पर मतदान हुए. 26 निर्वाचन क्षेत्रों में 3,500 स्टेशनों पर 13,000 से अधिक मतदान कर्मी तैनात किए गए थे. इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी और भाजपा के रविंदर रैना शामिल हैं.

जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हो रहा है. पहले चरण में 24 सीटों के लिए 18 सितंबर को वोटिंग हुई थी. दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए मतदान हुए. वहीं अंतिम चरण में शेष 40 सीटों के लिए एक अक्टूबर को वोटिंग होगी. चुनावा परिणाम आठ अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे.





I do not even understand how I ended up here, but I assumed this publish used to be great