40 घंटे से लापता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सीएम सोरेन को ढूंढने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम

नई दिल्ली: भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के एक ट्वीट ने इस वक्त इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. दरअसल, बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लापता हो गए हैं, उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पिछले 40 घंटे से सीएम की कोई खबर नहीं है. उन्होंने कहा है कि पता लगाने वालों को बकायदा इनाम भी दिया जाएगा. देखिए उनका यह पोस्ट…
झारखंड के लोगों से मार्मिक अपीलः-
हमारे राज्य के मुख्यमंत्री केन्द्रीय एजेंसियों के डर के मारे पिछले क़रीब चालीस घंटे से लोकलाज त्याग कर लापता हैं और चेहरा छिपाकर भागे-भागे फिर हैं।यह न सिर्फ़ मुख्यमंत्री की निजी सुरक्षा के लिये ख़तरा है बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की… pic.twitter.com/6QdNm5T0PS
— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 30, 2024
बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर झारखंड की जनता से सीएम सोरेन को ढूंढने में मदद की अपील की है., झारखंड के लोगों से मार्मिक अपीलः- हमारे राज्य के मुख्यमंत्री केन्द्रीय एजेंसियों के डर के मारे पिछले क़रीब चालीस घंटे से लोकलाज त्याग कर लापता हैं और चेहरा छिपाकर भागे-भागे फिर रहे हैं. यह न सिर्फ़ मुख्यमंत्री की निजी सुरक्षा के लिये ख़तरा है बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की सुरक्षा, इज़्ज़त, मान-सम्मान भी ख़तरे में है. जो कोई भी बिना विलम्ब हमारे इस “होनहार” मुख्यमंत्री को सकुशल खोजकर लायेगा उसे मेरी तरफ़ से ग्यारह हज़ार रूपये का इनाम दिया जायेगा.
तलाश है झारखंड के गुमशुदा मुख्यमंत्री की…
जिन किसी भी सज्जन को यह व्यक्ति दिखें तो, दिए गए पते पर तुरंत सूचित करें।
सही जनकारी देने वाले को 11 हजार रुपये नगद राशि दी जाएगी। pic.twitter.com/9nvFhVQlnl
— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 30, 2024
भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि सीएम का इस तरह से लापता होना उनकी खुद की सुरक्षा के लिए खतरा है. उनके ऊपर पूरे झारखंड की जिम्मेदारी है. उन्होंने लिखा है- जो कोई भी बिना देर किए झारखंड के होनहार मुख्यमंत्री का पता लगाएगा. उन्हें सही सलामत ढूंढकर वापस लाएगा, उसे वो ग्यारह हजार रुपए का इनाम देंगे.
हालांकि, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब 32 घंटों के बाद आखिरकार सामने आ गए हैं. दरअसल सीएम हेमंत सोरेन पिछले 2 दिनों से गायब थे. हेमंत सोरेन के लोकेशन का कुछ पता नहीं चल पा रहा था. लेकिन, अब सीएम हेमंत सोरेन अपने रांची आवास से बाहर निकले हैं.





