कोविड अपडेट

36 हजार के पार पहुंची कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या, 24 घंटों में 7,584 नए मामले दर्ज, 24 लोगों की मौत

COVID-19 Update: शुक्रवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 7,584 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 36,267 हो गई है.

 

वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 24 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,715 पर पहुंच गया है.  वहीं 3,791 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 36,267 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,26,44,092 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट चुके हैं. देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,94,76,42,992 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button