ताज़ा खबरें

31 दिसंबर से दिल्ली-एनसीआर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जारी रहेगी ठंड और शीतलहर

31 दिसंबर से दिल्ली-एनसीआर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जारी रहेगी ठंड और शीतलहर

 

देश की राजधानी दिल्ली -NCR में सर्दी का ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। हालांकि शुक्रवार को एनसीआर के कुछ इलाकों में कोहरे से थोड़ी राहत मिली थी।

लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि पश्चिनी विक्षोभ के एक्टिव होने की स्थिति में एक बार फिर से 31 दिसंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 31 दिसंबर से उत्तर भारत में फिर से शीत लहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में मौसम विभाग ने 5 दिन तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 7℃ दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 23℃ रहने की संभावना है।  बता दें, सफदरजंग में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.3℃ दर्ज किया गया।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button