ताज़ा खबरेंभारतविदेश

26/11 का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में गिरफ्तार

26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आतंकी हाफिज सईद को लाहौर के गुंजरवाला से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि 2009 के एक मामले को लेकर हाफिज सईद पर ये कार्रवाई की गई है.

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाफिज सईद को पंजाब प्रांत के आतंकवाद-विरोधी विभाग ने बुधवार को गिरफ्तार किया, जब वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था.

पाकिस्तान के आतंक रोधी विभाग (सीटीडी) ने आतंकी हाफिज सईद पर पहले भी एक मामला दर्ज किया था. पांच ट्रस्टों के जरिए रकम जुटाकर आतंकवाद को वित्तीय मदद मुहैया कराने के आरोप में जमात उद दावा (जेयूडी) के प्रमुख और 12 सहयोगियों के खिलाफ 23 मामले दर्ज किए.

ALSO READ: विधायकों को विश्वास मत के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र…

सीटीडी ने एक बयान में कहा था कि हाफिज सईद और अन्य नेताओं पर आतंकवाद की फंडिंग के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है .लाहौर, गुजरांवाला और मुल्तान में जेयूडी, लश्कर-ए-तैयबा और एफआईएफ (फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन) के नेतृत्व के खिलाफ 23 मामले दर्ज किए गए .

बता दें कि सईद और उसके तीन सहयोगियों को पाकिस्तान में आतंक रोधी एक अदालत ने हाल ही में अपने मदरसे के लिए जमीन के अवैध इस्तेमाल से जुड़े मामले में तीन अगस्त तक अग्रिम जमानत दी थी. लाहौर में आतंक रोधी अदालत (एटीसी), ने सईद और उसके सहयोगियों- हाफिज मसूद, अमीर हमजा और मलिक जफर को 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर तीन अगस्त तक अंतरिम जमानत दी थी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button