2024 लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

नई दिल्ली: 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, “…आज हम उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश 24 , गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11 , झारखंड से 11 , छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 ,अरूणाचल प्रदेश 2, गोवा से 1 , त्रिपुरा 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन दीव से 1 सीट की घोषणा करेंगे…”
विनोद तावड़े ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से, बिष्णु पदा रे अंडमान और निकोबार से, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे, अरुणाचल पूर्व से भाजपा सांसद तापिर गाओ चुनाव लड़ेंगे… केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे…”
इन राज्यों से हैं बीजेपी के 195 उम्मीदवार
- उत्तर प्रदेश 51
- पश्चिम बंगाल 20
- मध्य प्रदेश 24
- गुजरात 15
- राजस्थान 15
- केरल 12
- तेलंगाना 9 सीट
- असम 11
- झारखंड 11
- छत्तीसगढ़ 11
- दिल्ली 5
- जम्मू कश्मीर 2
- उत्तराखंड 3
- अरुणाचल प्रदेश 2
- गोवा 1
- त्रिपुरा 1
- अंडमान निकोबार 1
- दमन एवं दीव 1





