खेलभारत

2019 विश्व कप का सबसे रोचक मुकाबला आज, मैनचेस्टर में भारत-पाक होंगे आमने-सामने

भारत के न्यूजीलैंड के साथ हुए मैच के बाद अब रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान में भारत पाकिस्तान आमने-सामने नज़र आएंगे. इस मैच को लेकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में ख़ासा उत्साह देखे जाने की उम्मीद है.

भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया आखिरी मैच आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 का फाइनल था, जिसमें भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आज जब भारतीय क्रिकेट टीम जब एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरी है तो इस मैच को जीतने के लक्ष्य के साथ.

भारत के 2019 विश्व कप में अब तक के सफ़र की बात की जाए तो भारत अब तक दो मैच खेल चुका है, वहीं न्यूजीलैंड के साथ खेला जाने वाला तीसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था. पहले मैच में उसने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी तो दूसरे मैच में मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

Image result for india pak match 2019 ANI

गौरतलब है कि 1992 से अबतक भारत पाकिस्तान की टीमें छः बार आमने सामने हो चुकी है, लेकिन अब तक पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ जीत का खाता नहीं खोल सकी.

रविवार को होने वाले इस मैच में रोहित के साथ पारी की शुरुआत लोकेश राहुल करेंगे, जहां दोनों खिलाडियों की कोशिश रहेगी कि एक बेहतर शुरुआत के साथ भारत को शुरुआती ओवर में ही बढ़त दिलाई जाए.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button