ताज़ा खबरेंभारत

इंदौर: 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल हुए PM Modi

इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी मौजूद रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर (Brilliant Convention Centre, Indore) में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ किया. सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली कार्यक्रम में क्रमश: विशिष्ट और मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में कमेमोरेटिव स्टांप जारी किया.

 

इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, करीब 4 वर्षों बाद प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन एक बार फिर से अपने मूल्य स्वरूप में हो रहा है. ये सम्मेलन मध्य प्रदेश के उस धरती पर हो रहा है जिसे देश का हृदय क्षेत्र कहा जाता है. मध्य प्रदेश में मां नर्मदा का जल, यहां के जंगल, आदिवासी परंपरा और यहां का अध्यात्म आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बनाएगी. मैं सभी भारतीय प्रवासियों को भारत का ब्रांड एंबेसडर कहता हूं. भारत के ब्रांड एंबेसडर के रूप में आपकी भूमिका विविध है. आप मेक इन इंडिया, योग, हस्तशिल्प उद्योग और साथ ही भारतीय मिलेट्स के ब्रांड एंबेसडर हैं.

 

उन्होंने आगे कहा, यह प्रवासी भारतीय दिवस कई मायनों में खास है. हमने कुछ महीने पहले भारत की आजादी के 75 साल मनाए थे! हमारे स्वतंत्रता संग्राम को प्रदर्शित करने वाली डिजिटल प्रदर्शनी यहां आयोजित की गई है और यह गौरवशाली युग को फिर से आप सबके सामने लाती है. ‘स्वदेशो भुवनत्रयम्’ अर्थात हमारे लिए पूरा संसार ही हमारा स्वदेश है, मनुष्य मात्र ही हमारा बंधु-बांधव है. इसी वैचारिक बुनियाद पर हमारे पूर्वजों ने भारत के सांस्कृतिक विस्तार को आकार दिया था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button