ताज़ा खबरेंभारत

17 अक्टूबर से 2 तेजस ट्रेनों का फिर होगा परिचालन शुरू, टिकट बुकिंग से पहले इन बातों का रखे ध्यान

कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के बीच पटरी पर सरपट दौड़ती ज़िन्दगी थम गयी थी। इसी क्रम में कभी न रुकने भारतीय रेलवे की आवाजाही भी थम गयी थी। लेकिन अब भारतीय रेलवे भी अपनी सेवाओं को फिर से सुचारू करने लगा है. आईआरसीटीसी ने बुधवार को कहा कि वह निजी तेजस ट्रेनों का परिचालन 17 अक्टूबर से शुरू कर रही है. कोरोना वायरस महामारी के कारण तेजस एक्सप्रेस का परिचालन सात महीने से बंद है.

यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए इंडियन कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने 2 ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का फैसला किया है। करीब सात महीने बाद 17 अक्टूबर से लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई तेजस ट्रेनें शुरू होंगी। आईआरसीटीसी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है कि त्योहारी सीजन के कारण बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने के लिए दोनों तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 17 अक्टूबर से फिर से शुरू होगा।

ये भी पढ़े : बिहार विधानसभा 2020: JDU ने जारी की 115 उम्मीदवारों की सूची, परसा से लड़ेंगे लालू के समधी चंद्रिका राय

ये रहेंगे नियम।

  • कंपनी ने कहा कि लखनऊ-नयी दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई मार्ग पर इन ट्रेनों का परिचालन पुन: 17 अक्टूबर से शुरू होगा.
  • ट्रेन में लोगों के बीच सुरक्षित दूरी सुनिश्चित करने के लिये एक-एक सीट को खाली रखा जायेगा.
  • यात्रियों के ट्रेन में सवार होने से पहले उनके शरीर के तापमान की जांच की जायेगी.
  • एक बार सीट पर बैठ जाने के बाद यात्रियों को सीट बदलने की मंजूरी नहीं होगी.
  • ट्रेन के सभी डिब्बों को नियमित तौर पर स्वच्छ किया जायेगा.
  • यात्रियों के सामान को भी ट्रेन के कर्मचारी स्वच्छ व कीटाणुरहित करेंगे.
  • यात्रियों और कर्मचारियों के लिये फेस कवर / मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा.
  • सभी यात्री आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करेंगे और जब भी मांग की जाएगी, तब वे इसे दिखायेंगे.
  • टिकट बुक करते समय यात्रियों को विस्तृत निर्देश दिये जाएंगे.
  • कोच में प्रवेश करने से पहले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और हैंड सैनिटाइज करने होंगे।

क्या कहा IRCTC ने ?

आईआरसीटीसी ने ये भी कहा कि सभी यात्रियों को कोविड-19 बचाव किट प्रदान की जाएगी. इस किट में हैंड सेनेटाइजर, मास्क, फेस शील्ड और दस्ताने होंगे.

बता दे आईआरसीटीसी ने पिछले साल लखनऊ-नई दिल्ली के बीच अपनी पहली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की थी, जबकि इस साल की शुरूआत में मुंबई-अहमदाबाद के बीच दूसरी ट्रेन शुरू की। इसके बाद फरवरी में वाराणसी-इंदौर के बीच काशी महाकाल एक्सप्रेस भी शुरू की थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button