ताज़ा खबरें

16 मई को पीएम मोदी करेंगे नेपाल दौरा, बुद्ध पूर्णिमा पर लुंबिनी जाएंगे पीएम मोदी

16 मई को पीएम मोदी करेंगे नेपाल दौरा, बुद्ध पूर्णिमा पर लुंबिनी जाएंगे पीएम मोदी

 

पीएम नरेन्द्र मोदी 16 मई 2022 को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल का एक दिवसीय दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर उनका जाना तय हुआ है। साल 2014 के बाद से पीएम मोदी पांचवीं बार नेपाल पहुचेंगे।

बताया जा रहा है कि भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 16 मई को नेपाल के लुंबिनी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी कुशीनगर से हेलिकॉप्टर से नेपाल पहुंचेंगे। जबकि इसी दिन भैरहवा में गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा उद्घाटन करेंगे, लेकिन लुंबिनी पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भैरहवा एयरपोर्ट पर नहीं उतरेंगे।

मंत्रालय द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक लुंबिनी में पीएम मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नेपाल सरकार के तत्वावधान में लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित बुद्ध जयंती कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। लुंबिनी मठ क्षेत्र के भीतर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी), नई दिल्ली से संबंधित एक भूखंड में प्रधानमंत्री अलग से बौद्ध संस्कृति और विरासत के लिए एक केंद्र के निर्माण के लिए “शिलान्यास” समारोह में भी हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button