ताज़ा खबरेंभारत

हिमाचल के किन्नौर में बड़ा हादसा: HRTC की बस समेत कई गाड़ियों पर गिरी चट्टान,अब तक 10 की मौत, 14 लोगों को किया गया रेस्क्यू; कई लापता

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक बार फिर लैंडस्लाइडिंग हुई है और इस बार भूस्खलन कईयों की जान अपने साथ ले गया है। दरअसल शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी रोड के निगोसारी और चौरा के बीच अचानक एक पहाड़ दरक गया। जिससे चट्टानें एक बस और कुछ गाड़ियों पर जा गिरीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 60 से ज्यादा यात्री मलबे में फंस गए हैं। इनमें कई लोगों को निकाल लिया गया है। इधर हादसे में 10 लोगों की मौत भी हो गई होगी। इतना ही नहीं, अभी तक भूस्खलन स्थल पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस और NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं, और तो और, ITBP को भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है।

हरिद्वार जा रही थी बस।

बता दे यह हादसा तब हुआ जब हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस शिमला होते हुए रेकांग पियो से हरिद्वार जा रही थी।

हिमाचल सरकार ने उत्तराखंड और हरियाणा सरकार से मांगे हेलीकाप्टर।

हिमाचल सरकार ने रेस्क्यू के लिए उत्तराखंड और हरियाणा सरकार से हेलिकॉप्टर मांगे हैं। आर्मी ने भी अपने दो हेलिकॉप्टर भेजे हैं। बता दे कयास लगाए जा रहे है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा ले सकते हैं।

क्या कहना है ITBP का ?

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के नुगुलसारी इलाके में भूस्खलन स्थल से अब तक कुल 10 शव बरामद किए गए हैं। राहत और बचाव कार्य में लगी ITBP की तरफ से बताया गया है क‍ि अब तक 14 लोगों को बचा लिया गया है। बचाव अभ‍ियान तेजी से जारी है।

पीएम मोदी ने दुख जताया, दिया हर संभव मदद का आश्वसान।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि किन्नौर में भूस्खलन से पैदा हुई स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात की। प्रधानमंत्री ने वहां जारी राहत अभियान के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

जयराम ठाकुर ने कहा – हादसे की खबर से हूँ बहुत दुखी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किन्नौर में भूस्खलन पर ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा-वाहनों के दबने का समाचार सुनकर बहुत दुखी हूं। हमने किन्नौर प्रशासन को राहत-बचाव कार्य के निर्देश दे दिए हैं। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बुधवार को बातचीत की। गृह मंत्री ने ट्वीट कर के जानकारी दी कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को बचाव एवं राहत अभियानों में हिमाचल प्रदेश सरकार को सभी प्रकार की सहायता देने का निर्देश उन्होंने दिया है।

आईटीबीपी जवानों ने बचाई जान, वीडियो वायरल।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर हुए भूस्खलन के मलबे में फंसे एक व्यक्ति को आईटीबीपी के जवानों ने सुरक्षित बचा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1425401337601150980?s=20

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button