ताज़ा खबरेंमौसम

हीटवेव से जूझने वाले राज्यों के लिए राहत की खबर… अगले दो दिनों में हो सकती है बारिश, तापमान में गिरावट की संभावना

पिछले कई हफ्तों से भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों के लिए अब राहत का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अलावा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली समेत कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है.

 

लंबे समय से हीटवेव से जूझने वाले राज्यों और रहवासियों के लिए यह एक राहत की खबर है.

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डीग्री की कमी आएगी. वहीं दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब जैसे राज्यों में 3 और 4 मई को तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना भी है.

 

वहीं आईएमडी ने उत्तर प्रदेश में भी मौसम कुछ इसी तरह रहने की बात कही है. साथ ही राजस्थान में भी कई इलाकों में आंधी आने की संभावनाएं हैं.

 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बरसात होगी. आईएमडी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से अगले दो दिनों में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की वर्षा होने का अंदेशा है.

Show More

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button