Hindi Newsportal

हिमाचल प्रदेश : मंडी से BJP सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत, दिल्ली आवास में फंदे से लटका मिला शव

File Image
0 450

हिमाचल के मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा ने गोमती अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में कथित रूप से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उनका शव बुधवार सुबह कमरे से मिला है। इस हादसे के बाद कर्मचारियों ने सुबह लगभग 7:30 बजे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर वह फासी के फंदे से लटके हुए हैं। फिर उन्हें कंधे से नीचे उतार कर तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दे उनके कमरे के अंदर से काफी मात्रा में दवाइयां मिली हैं लेकिन फिलहाल उनकी मौत के कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

मंडी से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले सांसद थे रामस्वरूप शर्मा।

जानकारी के अनुसार, मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा मौजूदा समय में दिल्ली में गोमती अपार्टमेंट में रह रहे थे। उनके राजनीतक सफर को देखे तो लोकसभा चुनाव 2019 में वह हॉट सीट मंडी से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद दूसरे बार संसद पहुंच थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा को करीब चार लाख मतों के भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। खास बात ये है कि यह मंडी संसदीय क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत रही है।

ये भी पढ़े : एंटीलिया मामला : PPE किट नहीं, बड़ा सा कुर्ता-पजामा पहने थे सचिन वाझे, NIA ने कहा – लैपटॉप का पूरा डेटा भी किया गया डिलीट

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव।

इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की है। साथ ही पुलिस ने उनकी बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उनके निधन के बाद अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के कार्यक्रम रद्द।

भाजपा सांसद रामस्वरूप के आकस्मिक निधन पर हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अब सिर्फ जलेब निकलेगी। प्रदेश विधानसभा में भी आज की कार्यवाही कल तक शोक में स्थगित कर दी गई है। इधर भाजपा ने सांसद की निधन के बाद अब संसदीय समिति की बैठक को रद्द कर दिया है।

लोकसभा में भी दी गई श्रद्धांजलि।

वहीं लोकसभा में रामस्वरूप शर्मा और मनोहर लाल सैनी को श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार को सदन की बैठक दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित तक दिया गया था।

पीएम, राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने भी उनकी मौत पर शोक जताया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram