ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

हिंदी सिनेमा के एक और सितारे ने कहा अलविदा, नहीं रहे शोले के ‘सूरमा भोपाली’ जगदीप

बॉलिवुड से सितारों के अलविदा कहने का सिलसिला थम नहीं रहा। सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर, इरफान खान, सरोज खान जैसे तमाम फिल्मी सितारों के बाद अब गुजरे जमाने के मशहूर कलाकारों में से एक जगदीप यानी ‘शोले’ के सूरमा भोपाली ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

जगदीप ने बढ़ती उम्र से होने वाली दिक्कतों के चलते अपने प्राण त्याग दिए. रात 8.40 पर उनका निधन मुंबई स्थित अपने घर पर ही हुआ. उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था. उनका जन्म 29 मार्च 1939 को हुआ था. जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. जगदीप साल 1975 में आई मशहूर फिल्म शोले में सूरमा भोपाली के किरदार से काफी चर्चा बटोरने में कामयाब रहे थे.

बता दें की जगदीप ने 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जगदीप के निधन की खबर सामने आते ही उनके परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनके जाने के गम में दुखी है।

ये भी पढ़े: लोगों को जागरूक करने अब फेस मास्क जैसे लजीज़ पराठे, मिलेंगे मदुरै के इस रेस्टोरेंट में

कैसे हुए सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर

जगदीप ने वैसे तो कई चर्चित फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा। हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फ़िल्म शोले में जगदीप ने ‘सूरमा भोपली’ नाम का किरदार निभाया था। फ़िल्म में उनका रोल ज़्यादा लम्बा नहीं था, मगर अपनी अदाकारी से उन्होंने छोटे से किरदार में ही दिल जीते लिये और इसके बाद सूरमा भोपाली के नाम से ही मशहूर भी हुए।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button