ताज़ा खबरेंभारत

हरदोई : बेटी के लव अफेयर से गुस्‍साए पिता ने काटा अपनी ही बेटी का सर, हाथ में लेकर पहुंचा पुलिस थानेे

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जिसे सुन के किसी को भी विश्वास नहीं होगा की एक पिता ऐसा कर सकता है। दरअसल यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी का कत्ल कर दिया और उसका कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने निकल पड़ा। बता दे बेरहम पिता ने इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया है क्योंकि उसकी बेटी के चचेरे भाई के साथ अवैध संबंध थे।

स्वीकार किया अपना अपराध।

बता दे बीच रास्ते में कुछ पुलिसकर्मियों ने जब अपराधी को एक धड़ लेजाते हुए देखा तो इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां उसने पुलिस को सारी बात बताई और अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़े : राहुल गांधी ने कहा – देश में आपातकाल लगाने का फैसला था गलत, G-23 नेताओं पर भी साधा निशाना

क्यों दिया अपराध को अंजाम ?

जानकारी के मुताबिक वारदात महिला थाना इलाके के तहत पड़ते पांडे तारा गांव की है। यहाँ गांव निवासी सर्वेश नाम के शख्स ने को उसकी बेटी के चचेरे भाई के साथ अवैध संबंधों के बारे में पता चला। जिसके बाद पिता आग बबूला हो गया और उसने अपनी बेटी की फावड़े से गर्दन काट कर हत्या कर दी।

क्या कहना है पुलिस का ?

पुलिस के मुताबिक हरदोई जिले के मंझिला थाना इलाके पांडे तारा गांव में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने तेज धार हथियार से उसका सिर काट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उनका कहना है की घटना बुधवार शाम मंझिला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी सर्वेश ने धारदार हथियार से अपनी 17 वर्षीय बेटी का सिर काट कर उसकी हत्या कर दी और बाद में उसका कटा हुआ सिर लेकर पैदल थाने की ओर चल पड़ा था। फिलहाल अपराधी से पूछताछ की जा रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button