“हम किसी से डरते नहीं हैं…”: दूसरे दिन पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा

दिल्ली: हरियाणा लैंड स्कैम से जु़ड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार दूसरे दिन भी रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ कर रही है. गुरुग्राम भूमि मामले में लगातार दूसरे दिन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ED कार्यालय पहुंचे. ईडी की पूछताछ में शामिल होने से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, कि मैं कोई सॉफ्ट टारगेट नहीं हूं.
गुरुग्राम भूमि मामले में ED की पूछताछ पर कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “हम किसी से डरते नहीं हैं…हम लोगों के लिए लड़ते रहेंगे चाहे राहुल गांधी को संसद में रोका जाए या मुझे बाहर रोका जाए. हम सच्चाई के लिए लड़ते रहेंगे…” मैं कभी देश छोड़कर नहीं जाऊंगा. मैं सभी सवालों के जवाब दूंगा. मुझे कोई दिक्कत नहीं है, जितनी भी एजेंसियों का इस्तेमाल कर लें.”
#WATCH दिल्ली: गुरुग्राम जमीन मामले में ED की पूछताछ पर कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “…मैं कभी देश छोड़कर नहीं जाऊंगा। मैं सभी सवालों के जवाब दूंगा। मुझे कोई दिक्कत नहीं है, जितनी भी एजेंसियों का इस्तेमाल कर लें।” pic.twitter.com/vCgSxScZM3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2025
रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा, “एजेंसी का दोबारा समन आया है मैं हैरान हूं क्योंकि मैं इसी मामले को लेकर पहले भी 15 बार एजेंसी के सामने पेश हो चुका हूं. मुझसे 10 घंटे पूछताछ हुई. मैंने 23,000 दस्तावेज दिए… मैं बस यही कह सकता हूं कि एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है…”
मंगलवार को ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से 6 घंटे तक पूछताछ की थी. इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा था कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. बता दें कि यह पूरा मामला साल 2018 का है. तौरू के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर 1 सितंबर 2018 को गुरुग्राम के खेरकी दौला थाने में यह केस दर्ज किया गया था.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





